संपादक

रंजीता सिंह

[ संपादक ]

‘कविकुंभ’ संपादक रंजीता सिंह स्वावलंबन/सुरक्षा/अधिकारों के लिए अनवरत संघर्षरत, स्वयंसिद्धा महिलाओं के संगठन ‘बीइंग वूमेन’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष, शायरा, लेखिका, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में पीड़ित पक्षों की पैरोकार ‘ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन एसोसिएशन’ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी परिचर्या, रिपोर्ताज, गीत-गज़लों का विगत दो दशकों से अनवरत प्रकाशन होता रहा है। संक्षिप्ततः वह नवंबर 2016 में दिल्ली में वाणी से प्रकाशित ‘शब्द गाथा’ समीक्षक सम्मान, उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा मीडिया सम्मान, ‘अमर उजाला’ की ओर से ‘देवभूमि सम्मान’, दिल्ली में ‘तेजस्विनी’ सम्मान, सर्वश्रेष्ठ डिबेटर का राज्य स्तरीय पुरस्कार, राज्य शताब्दी वर्ष पर बिहार विधानसभा भवन में सर्वश्रेष्ठ शायरा पुरस्कार, मौलाना मजरुल हक जयंती पर श्रेष्ठ शायरा अवार्ड, भिखारी ठाकुर सम्मान, विशिष्ट मानवाधिकार कार्यकर्ता सम्मान, महिला सशक्तीकरण सम्मान आदि से समादृत। मुशायरों एवं कवि सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता। मातृ-प्रदेश बिहार। विशेष कर्मक्षेत्र उत्तराखंड एवं दिल्ली।

मोबाइल :- +91-7409969078 / +91-7250704688 / +91-7055071115

ई-मेल :- [email protected] / [email protected]

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password

error: Content is protected !!